विद्युत कटौती के बारे में भाजपा जनता को भ्रमित न करें

भोपाल । म.प्र. शासन के पूर्व मंत्री एवं म.प्र. कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रांताध्यक्ष भगवान सिंह यादव ने भाजपा द्वारा विद्युत कटौती को लेकर प्रदेष की जनता को भ्रमित किये जाने की कड़ी निंदा की है।
उन्होंने कहा कि भाजपा शासन काल की अपेक्षा वर्तमान कांग्रेस शासन काल में अधिक विद्युत प्रदाय की जा रही है। मुख्य मंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की जनता को विगत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 16.2 प्रतिषत 48 प्रतिशत से अधिक बिजली की आपूर्ति की गई है। श्री यादव ने कहा कि भाजपा विधान सभा में हुई अपनी हार को नहीं पचा पा रही है इस कारण प्रतिदिन भ्रामक तथ्य जनता के बीच प्रेषित किये जा रहे हैं। श्री यादव द्वारा प्रदेष में विद्युत प्रदाय के संबंध में भाजपा द्वारा किये जा रहे दुषप्रचार की निंदा करते हुये कहा कि प्रदेष के प्रत्येक जिले में 15 से प्रतिषत अधिक विद्युत यूनिट प्रदाय की जा रही है।
श्री यादव ने विद्युत कटौती के बारे में जनता को स्थिति स्पष्ट करते हुये कहा है कि अति आवष्यक रख-रखाव कार्य के लिये तथा लाईन मेनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये कुछ समय के लिये विद्युत प्रदाय बंद किया जाना आवष्यक होता है इसके अतिरिक्त कई अन्य कारणों से लाईन में जब तकनीकी खराबी आती है उसे तुरंत ठीक करने लाईन बंद करके परमिट लेकर कार्य किया जाता है। उक्त आवष्यक परमिट को भाजपा शासन काल में भी काटा जाता था परन्तु कांग्रेस पार्टी द्वारा कभी भी कटौती के बारे में दुषप्रचार नहीं किया गया।
श्री यादव द्वारा ग्वालियर-चंबल संभाग में विद्युत प्रदाय की वास्तविक स्थिति तथा कटौती के आंकडे बताते हुय कहा है कि माह मई 2018 व माह मई 2019 में घरेलू फीडर पर ग्वालियर में क्रमषः 22.48 घंटे की जगह 23.36 घंटे औसत बिजली सप्लाई की गई है।
इसी प्रकार चंबल संभाव में विद्युत प्रदाय की वास्तविक स्थिति, जिला भिंण्ड में 21.29 की जगह 23.44 घंटे मुरैना में 22.21 की जगह 23.39 श्योपुर में 22.12 की जगह 23.39 एवं षिवपुरी जिले में 22.36 की जगह 23.49 घंटे विद्युत प्रदाय की गई है।
