‘पल पल दिल के पास’ की रिलीज टली, इस दिन डेब्यू करेंगे करण देओल!

नई दिल्ली: अभिनेता से राजनेता बने सनी देओल के बेटे करण देओल अब बॉलीवुड में जल्द ही एंट्री करने जा रहे हैं. बीते दिनों जहां यह बात सामने आई कि करण की फिल्म 'पल पल दिल के पास' 19 जुलाई को रिलीज होगी वहीं अब इसमें कुछ बदलाव हुआ है.
करण की पहली फिल्म 'पल पल दिल के पास' अब 20 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. पहले यह 19 जुलाई को रिलीज होने वाली थी. फिल्म 'घायल' के अभिनेता ने फरवरी में घोषणा की थी कि फिल्म 19 जुलाई को रिलीज होगी. लेकिन अब सनी के एक नए ट्वीट से यह जानकारी मिली है…
सनी ने मंगलवार सुबह ट्वीट किया, "इंतजार थोड़ा लंबा हो गया है लेकिन यह इंतजार के लायक होगा. 'पल पल दिल के पास' अब 20 सितंबर को रिलीज होगी."
फिल्म से सनी के बेटे करण के अलावा सहर बांबा भी आगाज करने जा रही हैं. वह करण की प्रेमिका के रूप में नजर आएंगी.
बता दें कि हाल ही में करण उस समय सुर्खियों में छा गए थे जब फादर्स डे पर उन्होंने सनी देओल के लिए एक इमोशनल कविता लिखी थी. बता दें कि यह फिल्म जी स्टूडियो द्वारा बनाई जा रही है. (इनपुट आइएएनएस से भी)
