शादीशुदा होने का राज छिपा दूसरी शादी की, दुबई में पति से करवाई 3.5 लाख के जेवरात की शॉपिंग

अजमेर । पहले से शादीशुदा एक युवती द्वारा बगैर तलाक लिए दूसरे युवक से विवाह कर लाखों की ज्वैलरी हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। युवक दुबई में नौकरीपेशा है, यह देश युवती ने विवाह कर लिया, यह जानकारी भी युवक को नहीं दी गई कि वे पहले से विवाहित है। शादी करके एक माह तक दुबई का सैर-सपाटा किया, वहां करीब 3.50 लाख रुपए की ज्वैलरी भी पति से खरीदवा ली और अजमेर पहुंचते ही सास-सुसर से झगड़ाकर पीहर भाग गई। रामगंज थाना पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। जांच अधिकारी एएसआई विजय कुमार ने बताया कि – ब्यावर जगदीश कॉलानी निवासी माया मनसुखानी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी माया के खिलाफ उसके पति संत कंवरराम कॉलोनी निवासी नरेश साधवानी ने मुकदमा दर्ज कराया था। साधवानी ने बताया कि फॉयसागर रोड निवासी शंकर पितवानी, उसकी प7ी लता प्रितवानी ने ब्यावर निवासी माया से विवाह करवाया था। बाद में पता चला कि माया पहले से ही छोटी सादड़ी निवासी मनोहरलाल से विवाह कर चुकी है, दोनों के बीच तलाक भी नहीं हुआ। इधर, जब माया को मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिली तो उसने भी ब्यावर में अपने पति व सुसराल पक्ष पर दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज करवा दिया।  साधवानी ने बताया कि वे माया को दुबई ले गया था, एक माह का वीजा था। वहां जमकर शॉपिंग की, करीब 3.50 लाख रुपए की ज्वैलरी खरीदी। वापस लौटने पर सुसराल में सास-सुसर से झगड़ा कर जेवर लेकर पीहर चली गई। इधर, सुसराल में वे कुछ कागजात भूल गई थी, उनमें वो कागजात भी था जिसमें पहले से शादीशुदा होना प्रमाणित था। यह जानकारी जब माया को दी गई तो वे कहने लगी दोनों के बीच विवाह विच्छेद हो चुका है। साधवानी ने पुलिस को बताया कि माया ने खुद को कुंवारी बताकर विवाह किया था, पहले से विवाहित होने की जानकारी नहीं दी थी। 

Leave a Reply