पूर्ण बहुमत से बनाएगी सरकार जेजेपी: दुष्यंत चौटाला

पंचकुला । सोमवार को लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार पंचकूला पहुंचे पूर्व सांसद और जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने जिला कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक के बाद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आगामी हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तमाम जिलों में संगठन को कैसे मजबूत किया जाए, इसको लेकर उन्होंने तमाम कार्यकर्ताओं के साथ बैठक ली है। इस दौरान दुष्यंत ने कहा कि जेजीपी पूर्ण बहुमत के साथ हरियाणा में अपनी सरकार बनाएगी।
उन्होंने कहा कि जेजेपी के तीन मुद्यों में रोजगार, मेरा अधिकार पेंशन और कर्ज माफी शामिल है। अगले महीने में एक-एक बूथ लेवल पर जाकर तीनों मुद्दों को आगे बढ़ाएंगे। बैठक में इसी को लेकर चर्चा हुई। दुष्यंत ने कहा कि इस समय जिस क्षेत्र में वोट प्रतिशत कम है, वहां वोट को 30 प्रतिशत क्रॉस करवाना और प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार लाना है। साथ ही बीजेपी पर तंज कसते दुष्यंत ने हुए कहा कि 75 सीटें लाने की बात करने वाले आज अहंकारी हो चुके हैं। अजय चौटाला के बैरक से नशा मिलने के मामले पर उन्होंने कहा कि जिस अखबार ने यह खबर छापी है, उन्हें लीगल नोटिस भेज दिया गया है। इस पर क्लेरिफिकेशन (सफाईनामा) छापा गया है और यदि माफीनामा नहीं आता, तो उनके खिलाफ लीगल ऐक्शन लिया जाएगा।
