संत कबीर ने सामाजिक समसरता व सद्भाव का दिया संदेश 

बिलासपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां स्व.लखीराम अग्रवाल स्मृति ऑडिटोरियम बिलासपुर में आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर विधिवत् शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि संत कबीर ने सामाजिक समरसता एवं सद्भाव का संदेश दिया। उनका संदेश आज भी प्रासंगिक है। छत्तीसगढ़ में कबीर की वाणी कण-कण में रचा-बसा है। उन्होंने कहा कि कबीर दास जी की छत्तीसगढ़ को ही नहीं पूरे देश को जरूरत है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि भारती बंधुओं ने भजन गायन के माध्यम से ऊंचाईयां प्रदान की है। उन्होंने कहा कि संत कबीर ने कुरीतियों पर कड़ा प्रहार किया है। भारती बंधुओं ने कबीर की वाणी एवं संदेश को दूर-दूर तक पहुंचाने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने भारती बंधुओं का शाल एवं श्रीफल से सम्मानित किया। भारती बंधुओं ने यार-फकीरी में जागो-जागो रे साधो, भजन में लगे रहना, धीरे-धीरे गाड़ी हांको, कहत कबीर सुनो भई साधो भजन गायन से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। श्रोताओं ने ताली बजाकर भारती बंधुओं का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर तखतपुर क्षेत्र के विधायक श्रीमती रश्मि सिंह, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, लोरमी क्षेत्र के विधायक धरमजीत सिंह, बिलासपुर नगर निगम के महापौर किशोर राय, विजय केशरवानी, अटल श्रीवास्तव, सत्येन्द्र कौशिक,बिलासपुर संभाग के कमिश्नर बी.एल.बंजारे, कलेक्टर डॉ.संजय अलंग, पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में श्रोतागण उपस्थित थे।

Leave a Reply