बिजली गिरने से युवक की मौत, मोबाइल पर बात कर रहा था युवक

बनासकांठा | जिले के मलाणा में आज धुआंधार बारिश के बीच गिरी बिजली से एक युवक की मौत हो गई| बताया जाता है कि घटना के वक्त युवक मोबाइल पर बात कर रहा था| बनासकांठा समेत उत्तरी गुजरात में आज भारी बारिश हुई| जिले की पालनपुर तहसील के मलाणा गांव के खेत में दो आदिवासी युवक काम कर रहे थे| बारिश शुरू होने पर दोनों युवक एक पेड़ के नीचे चले गए| जहां 18 वर्षीय कालू भूराभाई डुंगाइचा नामक युवक मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था| उस वक्त अचानक बिजली गिरी, जिसमें कालू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई| जबकि उसका साथी 17 वर्षीय भूरा बाबूभाई डुंगाइचा घायल हो गया, जिसे पालनपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है|

Leave a Reply