डभोई की दर्शन होटल सील, मालिक अब भी फरार

वडोदरा | डभोई की दर्शन होटल में गटर की सफाई के दौरान सात श्रमिकों की मौत हो गई थी| दर्शन को होटल को आज डिप्टी कलेक्टर ने सील कर दिया है| साथ ही पुलिस ने होटल के फरार मालिक को गिरफ्तार करने की दिशा में कवायद तेज कर दी है| बता दें कि शुक्रवार की रात वडोदरा जिले के डभोई स्थित दर्शन होटल में सात श्रमिकों की उस समय मौत हो गई थी, जब वह गटर की सफाई कर रहे थे|
डभोई पुलिस ने मृतक के पुत्र के शिकायत के आधार पर दर्शन होटल के मालिक हसन अब्बास के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया था| हांलाकि चार दिन बीत जाने के बावजूद हसन अब्बास अब तक पुलिस की पकड़ में नहीं आया| हसन अब्बास की तलाश मेंडभोई पुलिस ने चार टीमें बनाई हैं| हसन अब्बास के निवास समेत उसके ठिकानों पर पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही है| इस बीच आज वडोदरा जिला कलेक्टर के आदेश पर डिप्टी कलेक्टर हिमांशु परिख ने दर्शन होटल को सील कर दिया| साथ ही डभोई से वडोदरा के बीच स्थित होटलों की जांच तेज कर दी| फायर सेफ्टी समेत सुरक्षा साधनों की जांच की गई| जिन होटलों में सुरक्षा साधन नहीं थे, उनके मालिकों को तत्काल इसका इंतजाम करने का आदेश दिया|
