सौराष्ट्र और कच्छ समेत राज्यभर में मेघा की कृपा दृष्टि बरकरार

अहमदाबाद | अहमदाबाद समेत गुजरातभर में मेघा की कृपा दृष्टि यथावत है| कच्छ-सौराष्ट्र, उत्तरी गुजरात और दक्षिण गुजरात में बारिश हो रही है| सबसे अधिक बारिश गिर सोमनाथ जिले के ऊना में 3 ईंच बारिश हुई है| लोधिका, सूत्रापाड़ा और गिर गढ़डा में 2 ईंच बारिश हुई| सौराष्ट्र के राजकोट में भी बारिश हो रही है| बारिश के शुरुआत में ही महानगर पालिका के प्रि मानसून प्लान की पोल खोल दी है| बारिश के कारण राजकोट के गोंडल रोड, ढेबर रोड, याज्ञिक रोड, कालावड रोड और 150 फीट रिंग रोड इत्यादि क्षेत्रों में एक से डेढ़ फूट पानी भरने से वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गईं| राजकोट में सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक दो ईंच बारिश हुई| उत्तरी गुजरात के मेहसाणा जिले के ऊंझा और कड़ी में भारी बारिश हुई है| ऊंझा में दो घंटे में डेढ़ ईंच बारिश ने चहुंओर पानी पानी कर दिया| ऊंझा के अंडर पास समेत कई सड़कें जलमग्न हो गईं| कड़ी में भी डेढ़ बारिश दर्ज हुई| बनासकांठा जिले में भी भारी बारिस हो रही है| जिले के पालनपुर में शाम को मूशलाधार बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया| बनासकांठा जिले में सुबह से लगातार बारिश हो रही है| तेज हवा के साथ हो रही बारिश के बीच कई पेड़ धराशायी हो गए| साबरकांठा में भी सुबह से बरसाती माहौल बना हुआ है| जिलेभर में चहुंओर बारिश हो रही है| जिले के हिम्मतनगर, तलोद, खेडब्रह्मा, विजयनगर और पोशीना इत्यादि में बारिश हुई है| अहमदाबाद में एक ईंच से ज्यादा बारिश दर्ज हुई| अहमदाबाद में 30 पेड़ गिरन के खबर है| अहमदाबाद में आज सुबह बारिश का तेज झोंका आया और उसके बाद दोपहर धुआंधार बारिश हुई| शाम ढलते अहमदाबाद में फिर एक बार मूशलाधार बारिश शुरू हो गई| जिसकी वजह से शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया है| शाम के समय अचानक शुरू हुई मूशलाधार बारिश के चलते शहर में कई जगह जाम लग गया| निचले इलाकों में जल जमाव ने वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ा दीं| अहमदाबाद के वस्त्राल की सोसायटी में गटर का पानी भर गया| वहीं शहर के दाणीलीमडा क्षेत्र में कई दिन बीत जाने के बावजूद गड्ढ़ा नहीं भरने से बरसाती माहौल मंर लोगों को कीचड़ में होकर गुजरना पड़ रहा है| शहर के घाटलोडिया क्षेत्र में बारिश के दौरान सड़क धंस जाने से एक स्कूल वैन में फंस गई| घटना के वक्त वैन में बच्चे सवार थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया| अमराईवाडी के न्यूकोटन मिल के निकट एक बड़े गड्ढ़े में पानी भर जाने से एक गाय उसमें गिर गई| जिसे स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला| उधर दक्षिण गुजरात के सूरत में भारी बारिश के चलते सिविल अस्पताल में पानी भर गया| अस्पताल के पार्किंग क्षेत्र में पानी भरने से मरीज और उनके परिवार को मुश्किलों का सामना करना पड़ा| सूरत के वराछा क्षेत्र में सामान्य बारिश में जल जमाव ने प्रशासन के प्रि मानसून प्लान की पोल खोल दी| वराछा की सड़कें सामान्य बारिश में नदी-नालों में तब्दील हो गईं| प्रशासन की लापरवाही के कारण पानी भरने से स्थानीय लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है|

Leave a Reply