पर्वत पाटिया क्षेत्र से 35 लाख की विदेशी शराब कंटेनर से बरामद

सूरत | सूरत पुलिस ने शहर के पर्वत पाटिया क्षेत्र से एक कंटेनर से रु. 35 लाख कीमत की विदेशी शराब की 400 पेटियां बरामद की है| जानकारी के मुताबिक सूरत की पूणा पुलिस गश्त पर थी| उस दौरान उसे सूचना मिली कि शहर के पूणा क्षेत्र से गुजर रहे कंटेनर में लाखों रुपए की शराब लदी है| सूचना के आधार पर पूणा पुलिस ने कंटेनर को रोक लिया और उसमें लदी पेटियां देख पुलिस चौंक पड़ी| कंटेनर में रु. 35 लाख कीमत की 400 पेटियां लदी हुई थीं| शराब बरामद होने के बाद पुलिस ने कंटनर के चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की है|
