इंटरनेशनल योगा डे: बॉलीवुड की फिटनेस आइकॉन शिल्पा शेट्टी ने भी किया योग, देखिए तस्वीरें…

नई दिल्ली: आज पूरी दुनिया भर में पांचवां अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है. जहां एक ओर PM मोदी रांची के प्रभात तारा मैदान में योग के आसन कर रहे हैं. वहीं बॉलीवुड के सितारे भी इस योग दिवस से अछूते नहीं हैं. बॉलीवुड में फिटनेस आईकॉन के नाम से मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने मुंबई में लोगों के साथ योग कर रही हैं. शिल्पा योग करने के साथ साथ लोगों को योग सिखा भी रही हैं. मुंबई के गेट वे ऑफ इंडिया पर शिल्पा ने योग किया. देखिए तस्वीरें… 

 

शिल्पा पूरी तरह योग में डूबी नजर आईं.  

 

शिल्पा के साथ इतने लोगों ने किया योगा. 

 

 

शिल्पा हमेशा योग सिखाने के लिए नए नए प्रयोग करती रहती हैं.

Leave a Reply