फीस वृद्धि को लेकर सेवन्थ डे स्कूल पर लगातार चौथे अभिभावकों का प्रदर्शन 

सूरत | शहर के अठवा लाइन्स स्थित सेवन्थ डे स्कूल में फीस बढ़ाए जाने के विरोध में अभिभावकों ने लगातार चौथे दिन प्रदर्शन किया| स्कूल के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस जवानों के साथ बेरिकेड देख गुस्साए अभिभावकों ने काफी हंगामा किया| सूरत के अठवा लाइन्स स्थित सेवन्थ डे स्कूल के संचालकों ने नए शैक्षिक सत्र से फीस करीब 45 फीसदी बढ़ा दी है, जिसे लेकर अभिभावकों में जबर्दस्त आक्रोश है| महंगाई के दौर में बच्चों की फीस में 45 फीसदी की वृद्धि से अभिभावकों में खासी नाराजगी है| बढ़ाई गई फीस वापस लेने की मांग के साथ अभिभावक पिछले चार दिनों से स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं| लेकिन स्कूल संचालक फीस वापस लेने को तैयार हैं| अभिभावकों के पहले दिन के हंगामे को देखते हुए स्कूल संचालकों ने सुरक्षा की मांग की थी| जिसके बाद से स्कूल पर बड़ी संख्या में पुलिस जवानों को तैनात कर दिया गया| आज भी बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल पर जमा हो गए और फीस वापस लेने की मांग के साथ हंगामा करने लगे| हांलाकि आज बेरिकेड लगाने और बड़ी संख्या में पुलिस की जवानों को देख अभिभावकों ने आक्रोश और बढ़ गया| गुस्साए अभिभावकों ने कहा कि स्कूल संचालकों द्वारा मनमानी तरीके से बढ़ाई गई फीस वापस नहीं ली गई तो वह उग्र आंदोलन करेंगे| स्कूल की मनमानी के आगे अभिभावक नहीं झुकेंगे|

Leave a Reply