मानव तस्करी करने वाले गिरोह का खुलासा, तस्कर समेत 12बच्चे पकड़े गये

गिरिडीह। गिरिडीह पुलिस ने मानव तस्करी करने वालेएक गिरोह का पर्दाफाश किया है और एक मौलवी समेत 12 बच्चे पकड़े गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गिरिडीह जिले की जमुआ थाना क्षेत्र से मानव तस्करी के आरोप में एक मौलवी को 12 बच्चों के साथ हिरासत में लिया है। खोरीमहुआ के एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया कि राँची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर पुलिस जमुआ चौक पर रात 12 बजे से 1 बजे तक बसों को चेक कर रही थी तभी बांका बिहार से छत्तीसगढ़ 12 बच्चों को लेकर जा रहे एक मौलवी को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच के लिए चाईल्ड वेलफेयर कमिटी को सौप दिया गया है।
