आंगनबाड़ी,मध्याह्न भोजन व दाल-भात केंद्र की गुणवत्ता में सुधार होगा-सरयू राय

जमशेदपुर । झारखंड के खाद्य आपूर्ति मंत्री सरयू राय ने कहा है कि आंगनबाड़ी का अपना भवन सरकान बनवाएगी और साथ ही साथ मध्याह्न भोजन ,दाल भात केंद्र और आंगनबाड़ी में दिए जाने वाले भोजन को एफ एस एस ए आई मानक स्तर पर चलाएंगे।
  सरयू राय आज जमशेदपुर के भाटिया बस्ती स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के स्मार्ट क्लास उद्घाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज निजी विद्यालय और सरकारी विद्यालय में गैप बहुत है ।इस गैप को हमें समाप्त करना होगा। स्मार्ट क्लास से बच्चे बहुत कुछ सीखेंगे। अन्नामृत फाउंडेशन ने इस विद्यालय को गोद लिया है ।इसे मॉडल स्कूल के रूप में वे बना रहे हैं। बच्चों को जैसा प्रवेश मिलता है, वैसा ही उनमें संस्कार आता है ।इसलिए यह फाउंडेशन इन्हें अच्छे संस्कार भी दे ।भोजन कराने को एक धार्मिक तौर पर लेते हुए इसे पुण्य का काम समझ कर चलाने से काम अच्छे से चलेगा ।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्वी सिंहभूम के  उपायुक्त अमित कुमार ने कहा कि आज से 4 साल पहले सलम एरिया में अच्छी एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, इसके लिए मंत्री जी और हमने प्रयास किया। पहले यहां 65 बच्चे पढ़ते थे, आज यहां 300 बच्चे पढ़ते हैं। हमने यहां मुहिम चलाकर बच्चों का नामांकन किया। आज यह विद्यालय स्वच्छता ,आधारभूत संरचना सहित सभी मानकों पर इसकी रेटिंग फाइव स्टार की है ,यानी कि शिक्षा के लिए जितनी बुनियादी सुविधाएं होनी चाहिए, वह सब कुछ यहां उपलब्ध है।
 इस अवसर पर अन्नामृत के वाइस चेयरमैन एवं ट्रस्टी संजय टिक्कू ने कहा कि हम पिछले 15 साल से पूरे भारतवर्ष में 1200000 बच्चों को मिडडे भोजन करा रहे हैं ।यह हमारे लिए कोई खास बात नहीं है ,लेकिन हमारी इच्छा थी शिक्षा के क्षेत्र में भी हम कुछ काम करें ।पिछले 7 वर्षों से मैं झारखंड में घूम रहा हूं और पाया कि यहां पर पोटेंशियल बहुत है ।इसलिए मेरी इच्छा है जीरो हंगर एंड क्वालिटी एडुकेशन।
  संजय टीकू ने कहा कि हम बिजली आपूर्ति की बाधा को दूर करने के लिए इस विद्यालय में सौर ऊर्जा पैनल लगाएंगे ।साथ ही जैसा मंत्री जी की इच्छा है कि बच्चों को समय-समय पर विभिन्न दर्शनीय स्थल ले जाएंगे ।वहां घुमाएंगे, खिलाएंगे ,पिलाएंगे ।

Leave a Reply