तेज रफ्तार कार ने जुड़वा भाइयों सहित 3 को कुचला, एक की मौत, 2 गंभीर

सोहना । गुरुग्राम में सोहना-बल्लबगढ़ मार्ग पर बसे गांव लाला खेड़ली में सड़क पार करने खड़े दो जुड़वा भाई और उनके चाचा को एक तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में जुड़वा भाइयों में से एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक भाई और उसके चाचा को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें गुरुग्राम के लिए रेफर कर दिया गया।
मृतक किशोर के चाचा ने बताया कि दोनों कि 12 वर्षीय जुड़वा भाई , अपने 17 वर्षीय चाचा के साथ सड़क पार करने के लिए खड़े थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ब्रेजा गाड़ी ने तीनों को टक्कर मार दी, जिसमें एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे को अंजाम देकर कार चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची औऱ मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सोहना के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने ब्रेजा कार के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Leave a Reply