ठगी के आरोपी पति-पत्नी गिरफ्तार

बिलासपुर । पुणे के मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाने का झांसा देकर परसदा के एक छात्र से ६० लाख १८ हजार की ठगी करने वाले आरोपी पति पत्नी को पुलिस की टीम ने नागपुर से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ओसीवी कंसल्टेंसी का संचालन करते थे। पुलिस की टीम ने आरोपी के कार्यालय से १५ हजार नकदी लैपटाप, प्रिंटर अलग-अलग बैंकों के पास बुक प्रार्थी धारा दिये गए २० लाख-२० लाख के दो चेक एवं कुछ अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। वहीं आरोपी की पत्नी के कब्जे से चांदी की थाली, प्लेट, कटोरी, लोटा, गिलास, सोने के जेवर जब्त किए गए हैं। जिसकी कीमत ४ लाख २० हजार के लगभग है। पुलिस आरोपी पति पत्नी से पूछताछ करने में लगी हुई है।
मामले का खुलासा करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव ने पत्रकारों को बताया कि परसदा के वार्ड क्रं.३ आजाद चौक रहने वाले पंकज कौशिक को पीजी नीट २०१८ परीक्षा परिणाम आने के बाद डमैटोलॉजी डीडीवीएल संकाय में प्रवेश दिलाने के लिए ओसीवी कंसल्टेंसी के मालिक परिमल चंद्रशेखर ने प्रार्थी पंकज से संपर्वâ किया था। श्री धु्रव ने बताया कि नागपुर के विदर्भ कॉन्प्लेक्स में परिमल चंद्रशेखर ओसीवी कंसल्टेंसी चलाता था। उसकी बातों में आकर प्रार्थी ने उसके बताए गए बैंक खातों में नकद आरटीजीएस के माध्यम से ६० लाख १८ हजार रूपए ट्रांसफर कर दिए। रकम लेने के बाद भी आरोपी परिमल चंद्रशेखर ने मेडिकल में प्रवेश नहीं दिलाया। ठगी का अहसास होने के बाद प्रार्थी छात्र पंकज कौशिक ने आरोपी परिमल चंद्रशेखर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों  ने एक टीम बनाई और नागपुर रवाना किया। पुलिस की टीम आरोपी के घर  और कार्यालय में दबिश देकर आरोपी को पकडक़र पूछताछ शुरू की। आरोपी ने स्वीकार किया वह डॉ.डी.वाय पाटिल मेडिकल कॉलेज पुणे में चर्म रोग संकाय में प्रवेश दिलाने के नाम पर उन्होंने छात्र पंकज से ६० लाख १८ हजार रूपए लिये थे। आरोपी ने यह भी बेताया कि मेडिकल में प्रवेश नहीं होने पर उन्होंने पंकज के बैंक खाते में ३ लाख २९ हजार रूपए वापस कर दिये थे। बाकी रकम को उसने अन्य जगहों पर खर्चा करना बताया।
पुलिस की टीम आरोपी पति पत्नी को लेकर शहर पहुंचा जहां उनसे पूछताछ चल रही है। एएसपी श्री धु्रव ने बताया कि इस मामले में कुछ और भी आरोपी हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

Leave a Reply