योगरथ को हरी झण्डी दिखाई गई

बिलासपुर । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिये जिला प्रशासन द्वारा योग रथ चलाया जा रहा है। इन रथों को कलेक्टोरेट परिसर में हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। योग रथ आदिवासी बाहुल्य विकासखण्ड पेण्ड्रा, गौरेला, मरवाही में भ्रमण कर योग करने के लिये लोगों को जागरूक करेंगे। बिलासपुर शहर में भी योगरथ चलाया जायेगा। जिसमें ब्रम्हाकुमारी संस्था के सहयोग से योग का प्रदर्शन करते हुये लोगों को योग करने के लिये प्रोत्साहित किया जायेगा।
