युवक ने नाबालिगा का किया यौन शोषण

अजमेर । अजमेर में एक बार फिर रिश्तों को तार-तार करने का मामला सामने आया है एक नाबालिग ने आरोप लगाया है कि उसे गोद लेने वाले शख्स द्वारा उसका यौन शोषण किया जा रहा है नाबालिग की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक मामला रामगंज थाना इलाके का है पीडि़ता ने भगवान नाम के व्यक्ति पर आरोप लगाया कि उसने पहले उसे गोद लिया जिसके बाद वह पिछले करीब एक साल से उसके साथ अश्लील काम कर रहा है। आरोपी भगवान ने उसे बार-बार धमकाता रहता है कि किसी से इस बात का जिक्र नहीं करे, नहीं तो उसे जान से मार देगा डरी-सहमी पीडि़ता ने किसी तरह अपनी बड़ी बहन से संपर्क किया इसके बाद उसने अपनी बड़ी बहन को पूरी कहानी बताई. जिसके बाद पीडि़ता के परिजनों ने आरोपी भगवान के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने भगवान के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है जांच अधिकारी मनोहर सिंह ने बताया कि नाबालिग के परिजनों ने यौन शोषण का मामला दर्ज कराया है. आरोपी अभी फरार है. पीडि़ता का मेडिकल कराया गया है आरोपी की तलाश की जा रही है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी।
