झारखंड में 11दिन विलंब से पहुंचा मॉनसून

रांची।  झारखंड के विभिन्न जिलों में शुक्रवार को मॉनसून की पहली बारिष हुई। 
मॉनसून की पहली बारिष से लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली  है। रांची स्थित भारतीय मौसम विभाग कार्यालय के निदेषक एसडी कोटाल ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम, पष्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के रास्ते आज झारखंड में मॉनसून प्रवेष किया और विभिन्न जिलों में बारिष हुई। उन्होंने बताया कि सामान्य तौर पर 10जून तक झारखंड में मॉनसून आ जाता है, लेकिन इस बार राज्य में मॉनसून आने में 11 दिनों का विलंब हुआ है। उन्होंने उम्मीद जतायी कि अगले दो-तीन दिनों में राज्य के विभिन्न जिलों तक मॉनसून पहुंच जाएगा और अच्छी बारिष होगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्वी सिंहभूम जिलेआज 30 से 40मिलीमीटर बारिश हुई।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रांची में अगले दो-तीन दिनों तक हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जतायी गयी है।

Leave a Reply