प्रधानमंत्री के प्रयासों से मिली योग दिवस को अपनी एक पहचान : सुरेश राणा 

 अलीगढ़ । (स्वतंत्र प्रभार) एवं जनपद प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने मण्डलायुक्त अजय दीप सिंह, डी.आई.जी प्रितन्दर सिंह, जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह के साथ  महारानी अहिल्याबाई होल्कर राजकीय स्टेडियम के प्रांगण में पंचम अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित कर योग शिविर का शुभारम्भ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के प्रयासों से योग दिवस को अपनी एक पहचान मिली है जो पूरे विश्व में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज समूचा विश्व योग की प्रशंसा कर रहा है और अब यह कार्यक्रम जाति, धर्म तथा देश की सीमा से मुक्त होकर समूची मानवता के कल्याण के लिए कार्य कर रहा है। 
मण्डलायुक्त अजय दीप सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि  मंत्री सुरेश राणा जी का योग दिवस में प्रतिभाग करने पर आभार व्यक्त करते हुये कहा कि जिला प्रशासन एवं पंतजलि योगपीठ हरिद्वार द्वारा आज के योग दिवस का बहुत ही सुन्दर कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कहा कि योग केवल एक दिन किये जाने का अभ्यास नहीं है, इसे हमें प्रतिदिन सुबह-शाम करना चाहिये और अपने दैनिक जीवन का एक एहम हिस्सा बना लेना चाहिये। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन योग करने के अनेक लाभ है, इससे न केवल शारीरिक समस्याओं से आराम मिलता है बलकि मानसिक तनाव भी दूर रहता है और व्यक्ति स्वस्थ एवं उर्जावान महसूस करता है। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज लगभग 2500 व्यक्तियों द्वारा योग शिविर में प्रतिभाग किया गया, जिसमें महानगर के अनेक बच्चे, बूढ़े, जवान एवं महिलाओं ने भी मंच द्वारा निर्देशित योग गुरूओं के दिशा निर्देशन में विभिन्न प्रकार के योगासन सीखे। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से आयी योग ऋषि स्वामी रामदेव महाराज की शिष्य साहवी देवादिति ने माइक द्वारा मंच से ही अपने हाथ, पैर एवं सिर आदि की विभिन्न अवस्थाओं पर प्रकाश डालते हुए सभी से योगासन करवाए जिसमें शीर्षासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम आदि योग की क्रियाओं को प्रदर्शित करते हुए साधकों से भी यही योग क्रियाएं कराइं।Z योग शिविर में लगभग डेढ़ घण्टे तक सभी योगासन कर योग सीखा और प्रतिदिन योग करने का निश्चय किया। इस मौके पर अनेक सामाजिक हस्तिओं ने योग विधा के बारे में अपने अनुभव सभी से साझा किये। इस अवसर पर महापौर मो0 फुरकान, विधायक श्री ठा0 रविन्द्र पाल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनुन्य झा, ए.डी.एम (वि0ध्रा0) उदय सिंह, सहित भारी संख्या में योगकर्ता मौजूद रहें।  

Leave a Reply