एक साल में रोटरी ब्लड बैंक ने लगाए 65 कैंप

जोधपुर।  रोटरी क्लब जोधपुर की ब्लड बैंक ने अपनी स्थापना के बाद पहले ही साल 65 से ज्यादा ब्लड डोनेशन के कैंप लगाए। रोटरी क्लब जोधपुर के अध्यक्ष डॉ. सुरेश मेहता एवं सचिव अशोक राठी ने एक साल पहले 21 जून को इस ब्लड बैंक की स्थापना हुई थी। अब इसे 100 प्रतिशत स्वैच्छिक रक्त बैंक बनना और पूरी तरह से स्वचालित क्रॉस मिलान और सेरोलॉजी परीक्षण स्थापित करने एवं ब्लड बैंक को प्रोत्साहन हेतु नुक्कड़ नाटक कर लोगों को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित करने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि पहली एनिवर्सरी पर रोटरी ब्लड बैंक से रक्त की सुविधा 50 प्रतिशत रियायती दर पर दी जाएगी। रोटरी ब्लड बैंक अध्यक्ष विनोद के. भाटिया व सचिव एसएन भार्गव ने बताया कि ब्लड बैंक की ओर से एक साल में 65 कैंप आयोजित किए गए। सहसचिव ओम प्रकाश लोहिया ने बताया कि स्थापना के समय ब्लड बैंक में 600 यूनिट पैक्ट ब्लड रेड सेल और 600 यूनिट फ्रैश फ्रोजन प्लाज्मा संचित करने की क्षमता थी जिसे बढ़ाकर 1200 यूनिट पैक्ट ब्लड रेड सेल और 1200 यूनिट फ्रैश फ्रोजन प्लाज्मा किया गया है। 

Leave a Reply