ई-सिगरेट पीते समय लड़के का फटा जबड़ा

लॉस एंजलिस । विदेशों में ई-सिगरेट पीने का चलन बढ़ता जा रहा है लेकिन ये किस हद तक खतरनाक हो सकती है। इसकी एक मिसाल अमेरिका में सामने आई है। यहां एक 17 साल का लड़का ई-सिगरेट पी रहा था उसी दौरान उसके मुंह में ई- सिगरेट फट गई। ई-सिगरेट फटने से उसका मुंह का जबड़ा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और उसके सारे दांत टूटकर बाहर निकल गए। इस घटना के बाद पीड़ित के मुंह से बुरी तरह खून आने लगा जिसके बाद वह उटाह के अस्पताल पहुंचा। रिपोर्टस के अनुसार विस्फोट के दो घंटे बाद पीड़ित लड़का आपातकालीन केंद्र पहुंचा, जहां सिटी स्कैन की रिपोर्ट से पता चला की उसका जबड़ा चकनाचूर हो गया और उसके कुछ दांत निकल गए। डॉ केटी रसेल ने बताया कि लोगों को इन उपकरणों को खरीदने से पहले पूरी जानकारी ले लेनी चाहिए कि क्या ये उनके लिए सही है या नहीं। पीड़ित ने डॉक्टर को बताया कि उसकी जिंदगी में ऐसी घटना पहली बार हुई है। उसने डॉक्टर से कहा कि मुझे जल्दी ही बिल्कुल सही होना है। डॉक्टर ने बताया कि सर्जरी के दौरान उसके मुंह का कुछ हिस्सा सही होने लगा था। ये पहली दुर्घटना नहीं है इससे पहले भी ई-सिगरेट के चलते ऐसे कई हादसे हो चुके है। टेक्सास के एक व्यक्ति की ई-सिगरेट फटने से मौत भी हो गई थी। ई-सिगरेट फटने से उसके मुंह की कैरोटिड धमनी फट गई थी, जिसकी वजह से उसकी जान चली गई थी।
