बाइकों को टक्कर मार पेड़ से भिड़ी बस 

जबलपुर। बरेला थाना क्षेत्र स्थित शारदा मंदिर के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित हो गई। बस बाइकों को कुचलती हुई वैगन-आर कार से टकरा गई।कार को टक्कर मारने के बाद बस सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। बस की उथल-पुथल देख मौके पर मौजूद लोग दहशत में आ गए। लोग यहां वहां भागने लगे। हादसे में करीब ४ लोगों को चोट लगी है। पुलिस ने बस चालक पर प्रकरण दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
बरेला पुलिस ने बतया कि बस क्रमांक एमपी २० एनपी ७२९३ मंडला से जबलपुर की ओर आ रही थी। दोहपर १२ बजे शारदा मंदिर मोड़ पर बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी बाइकों को टक्कर मार दी। इससे बस चालक घबरा गया। जिसके बाद उसने बस वैगन-आर कार से भिड़ा दी। इसके बाद बस सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में ४ लोगों को चोट आई है।
मौके पर हुआ हंगामा ……….
अनियंत्रित बस के पेड़ से टकराने के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। लोगों ने बस चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। बस में तोड़फोड़ करने की योजना बना ली। इसी दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाईश दी, जिसके बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply