सौराष्ट्र और उत्तरी गुजरात में बारिश से मिली गर्मी व उमस से राहत

अहमदाबाद | गुजरात में मानसून के आगमन के चंद घंटे शेष रह गए हैं और उससे पहले सौराष्ट्र और उत्तरी गुजरात के कई इलाकों में हलकी बारिश से मौसम सुहाना हो गया| सौराष्ट्र के अमरेली जिल में तेज हवा के साथ बारिश हुई| धारी समेत ग्रामीण इलाकों में बारिश होने से लोगों को गर्मी, खासकर उमस से लोगों को राहत मिली है| राजकोट तहसील के सरधार समेत आसपास के इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है| वायु चक्रवात के दौरान हुई भारी बारिश के दौरान राज्य के कई किसानों में बुवाई कर ली थी| शनिवार को हुई बारिश के झोंके से किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है| किसानों के मुताबिक मौजूदा बारिश से उनकी फसल को काफी फायदा होगा| 
वहीं उत्तरी गुजरात में भी हलकी बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है| साबरकांठा के विजनगर और ईडर में बारिश के झोंके ने मौसम को ठंडा कर दिया| बनासकांठा के डीसा में तेज हवा के साथ बारिश होने से गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली है| इस साल बनासकांठा के डीसा में जबर्दस्त गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया था| लेकिन अब मानसून की दस्तक से लोगों को गर्मी से मिली है| दांता में तेज हवा के साथ हलकी से मध्यम बारिश हुई है| तेज हवा के साथ बारिश होने से कई जगह जलजमाव हो गया| दाहोद में भी शनिवार को तेज हवा के साथ बारिश होने से लोगों में खुशी छा गई| मौसम विभाग पहले ही 23 और 24 जून के आसपास के मानसून के विधिवत आगमन की संभावना व्यक्त कर चुका है| मध्य गुजरात महीसागर जिले में बरसाती माहौल बना हुआ है| खानपुर, संतरामपुर और लींबडिया इत्यादि इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश हो रही है| तेज हवा के साथ बारिश होने से मौसम ठंडा हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली है| 

Leave a Reply