भावनगर बस स्टेशन का 10 करोड़ के खर्च से होगा नवीनीकरण9o

अहमदाबाद | भावनगर में प्रस्तावित अत्याधुनिक बस स्टेशन 10.64 करोड़ रुपए की लागत से 27404 वर्गमीटर क्षेत्र में आकार लेगा। इस पर 2475.85 वर्गमीटर क्षेत्र पर आरसीसी फ्रेम स्ट्रक्चर वाली बस स्टेशन की इमारत खड़ी होगी। राज्य तथा अंतरराज्यीय परिवहन के लिए यहां 18 प्लेटफार्म बनाए जाएंगे। प्रस्तावित बस स्टेशन पर यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराने के लिए 1188 वर्गमीटर स्थल पर विशाल प्रतीक्षा हॉल, 34.08 वर्गमीटर क्षेत्र में वीआईपी प्रतीक्षा लॉन्ज, 36 वर्गमीटर स्थल पर महिला आराम कक्ष तथा 186.56 वर्गमीटर क्षेत्र में ड्राइवर एवं कंडक्टरों के लिए आराम कक्ष का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा, छोटे बच्चों के लिए चाइल्ड केयर रूम की सुविधा भी स्थापित की जाएगी। नए आकार लेने वाले भावनगर बस स्टेशन में मुसाफिरों की सुविधा के लिए रसोई के साथ कैंटीन तथा करीब 17 अन्य स्टॉल्स भी स्थापित किए जाएंगे।
