पिता ने अपने ही बेटे की की हत्या 

गुरुग्राम । गुरुग्राम में एक पिता द्वारा अपने ही बेटे की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इतना ही नहीं, पिता ने बेटे की हत्या करने के पीछे की वजह बताई तो लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पिता का कहना है कि उसे बेटे के साथ ४ युवकों ने २० जून को सामूहिक कुकर्म किया था, इतना ही नहीं उसके साथ मारपीट भी की गई थी। इसके कारण उसकी रीढ़ की हड्डी टूट गई थी। ऐसे में उसका मरना और जीना एक बराबर हो गया था। पीड़ित और आरोपित पिता का यह भी कहना है कि जब उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस की तो कार्रवाई करने के बजाय मामले को ही रफादफा कराने की कोशिश की। कहा जा रहा है कि बेटे की इस दुर्दशा के बाद पिता बहुत परेशान चल रहा था। मजदूरी करके परिवार चलाने वाले पिता की परेशानी इस बात को लेकर थी कि उसके बच्चे का क्या होगा, क्योंकि इसका इलाज तकरीबन नामुमकिन था। यही वजह है कि आखिरकार उसने बेटे को मौत देने का निर्णय लिया है। 

Leave a Reply