मप्र में वाहन खरीदना होगा महंगा

भोपाल । मप्र में वाहन खरीदना महंगा होने जा रहा है। सरकार खाली खजाना भरने के लिए निजी और व्यावसायिक गाडिय़ों का रोड टैक्स, रजिस्ट्रेशन फीस, फिटनेस टैक्स आदि में 2 से 5 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने जा रही है। वाहनों पर टैस बढ़ाने संबंधी परिवहन विभाग के प्रस्ताव को वरिष्ठ सचिव समिति ने मंजूरी दे दी है। जल्द ही इस प्रस्ताव को कैबिनेट की बैठक में रखा जाएगा। सूत्रों का कहना है कि परिवहन विभाग के प्रस्ताव में कॉमर्शियल वाहनों पर लगने वाले टैक्स में ज्यादा बढ़ोतरी का प्रावधान किया गया है। दस लाा से कम कीमत के वाहनों पर रोड टैक्स 7 से बढ़ाकर 9 प्रतिशत करने और 10 लाख से अधिक कीमत के वाहनों पर रोड टैक्स 8 से बढ़ाकर 11 प्रतिशत करने का प्रावधान है। दस लाख से कम कीमत के डीजल वाहनों पर रोड टैक्स 8 प्रतिशत से बढ़ाकर 10 प्रतिशत करने और 10 लाख से अधिक कीमत के वाहनों पर 9 से बढ़ाकर 12 प्रतिशत करने का प्रावधान किया गया है। छोटे वाहनों का रजिस्ट्रेशन शुल्क 3700 से बढ़ाकर 4000 और बड़े वाहनों का रजिस्ट्रेशन शुल्क 7200 से बढ़ाकर 8000 करने का प्रस्ताव है। इसी तरह छोटे वाहनों का फिटनेस टैक्स 600 से बढ़ाकर 800 रुपए और बड़े वाहनों का फिटनेस टैक्स 800 से बढ़ाकर 1200 रुपए करने की तैयारी है। इसके अलावा बसों का परमिट शुल्क बढ़ाने का भी प्रस्ताव है।
बैटरी चलित गाडिय़ों के टैक्स में 2 फीसदी की कमी
परिवहन विभाग ने बैटरी के चलने वाली गाडिय़ों पर भी टैक्स बढ़ाने की तैयारी कर ली थी, लेकिन बैठक में ऐसे वाहनों पर टैक्ट 2 फीसदी कम करने का निर्णय लिया गया है। अभी बैटरी से चलने वो वाहनों पर 6 प्रतिशत टैक्स लिया जाता है, इसे घटाकर 4 प्रतिशत किया जा रहा है।
