लूटपाट गिरोह का सरगना गिरफ्तार

जयपुर । राजधानी की भांकरोटा थाना पुलिस ने लूटपाट में हिस्ट्रीशीटर सहित चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है । पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अशोक कुमार चौधरी उर्फ अशोक ढलान 25 निवासी पटेल नगर विनायका हाल करणी विहार करधनी महेश लखेरा 24 निवासी इंदिरा कॉलोनी भांकरोटा और पवन सिंह 24 निवासी भांकरोटा का रहने वाला है ।
मामले में पूर्व में महेश चौधरी को गिरफ्तार किया जा चुका है घटनाक्रम के मुताबिक 13 जून को भांकरोटा निवासी एक परिवादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके साथ इंडिका गाड़ी में सवार चार बदमाशों ने मारपीट कर 5000 लूटे हैं । पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इंडिका कार को धर दबोचा । जिसमें महेश चौधरी को गिरफ्तार किया गया जबकि अन्य 3 साथी फरार हो गए । पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर लूटपाट में फरार आरोपी अशोक कुमार चौधरी उर्फ अशोक ढलान महेश लखेरा और पवन सिंह को गिरफ्तार किया । आरोपी अशोक कुमार चौधरी के खिलाफ हत्या के प्रयास लूटपाट मारपीट सहित अन्य अपराधिक दर्जनभर प्रकरण भांकरोटा थाने में दर्ज है और उसकी हिस्ट्री शीट खुली हुई है।
