जल्द हो सकता है योगी मंत्रिमंडल का विस्तार

लखनऊ । लोकसभा चुनाव के बाद अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार की संभावनायें बढ़ गयी हैं। इस विस्तार में जहां आधा दर्जन नये विधायकों को मंत्री बनाये जाने की संभावना है, वहीं कुछ मंत्रियों को प्रोन्नत किया जा सकता है। माना जा रहा है कि मंत्रिमंडल विस्तार इस माह के अंत तक अथवा विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले हो सकता है। विदित हो कि योगी मंत्रिमण्डल के तीन सदस्य डा. रीता बहुगुणा जोषी, एसपी सिंह बघेल और सत्यदेव पचैरी लोकसभा चुनाव जीतकर अब सांसद बन चुके हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक विस्तार में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन साधने की भी कवायद होगी। यह भी चर्चा है कि कुछ वरिष्ठ मंत्रियों को पार्टी में अहम जिम्मेदारी भी दी जा सकती है। वहीं जिन मंत्रियों का परफारमेंस ठीक नहीं है उनकी छुट्टी भी हो सकती है।

Leave a Reply