वाहन चोर गिरोह का खुलासा, सरगना समेत छह अपराधी गिरफ्तार

रांची । रांची पुलिस ने अंतररार्ज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए गिरोह के सरगना समेत छह अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से चोरी के दो चार पहिये वाहन और मोबाइल भी बरामद किये गये है।
रांची के एसएसपी कुलदीप द्विवेदी ने बताया कि चार पहिया वाहन की चोरी की घटना पर अंकुश लगाने और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। एसआईटी द्वारा सूचना प्राप्त कर और तकनीकी जानकारी हासिल कर अंतररार्ज्यीय वाहन चोर गिरोह के छह सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को शनिवार को गुप्त सूचना मिली थी कि इस गिरोह का सरगना अपने दो साथियों के साथ चोरी के बोलेरो लेकर रांची शहर आ रहा है और चोरी की घटना को अंजाम देने वाला है। इस सूचना पर बीआईटी थाना अंतर्गत पारचुडू रिंग रोड पर चेकिंग गाया गया और सोनू साव को चोरी के बोलेरो ,जिस पर फर्जी नंबर लगा था,उसके साथ गिरफ्तारि कया गया। इस दौरान उसके दो सहयोगी अरूण राम और चतुर साव मौका देखकर गाड़ी से कूद कर भाग निकले। सोनू साव से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसके तीन-चार सहयोगी चौपारण में चोरी के बोलेरो के साथ उनका इंतजार कर रहे है। इस आधार पर अविलंबर छापेमारी टीम चौपारण के लिए प्रस्थान कर गयी और चौपारण गुरदासपुर पंजाबी ढाबा के निकट बोलेरो के साथ इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान छापेमारी टीम को सूचना मिली कि गिरोह का सदस्य अरूण राम बीआईटी थाना अंतर्गत ओयना मोड़ के निकट घूम रहा है। उसे भी छापामारी द के सदस्य द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। इनके पास से सिल्वर रंग और सफेद रंग का दो बोलेरो वाहन जब्त किया गया, दोनों पर फर्जी नंबर प्लेट लगे थे। छह मोबाइल भी जब्त किये गये है। गिरफ्तार अपराधियों में सोनू साव, अरूण कुमार राम, सुखदेव दांगी, विनय कुमार यादव, प्रकाश साव, रामाशीष कुमार के रूप में की गयी है। सोनू साव के खिलाफ रांची,हजारीबाग, चतरा, हजारीबाग जिले के विभिन्न थानाओं में दस मामले दर्ज किये गये है। इसके अलावा गिरफ्तार अन्य अपराधियों का भी आपराधिक इतिहास पाया गया,जिसका सत्यापन किया जा रहा है।
