बिजली-पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस का धरना प्रदर्शन

रांची । राज्य में बिजली की भयावह स्थिति एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति तथा पानी की विकराल समस्या को लेकर झारख्ांड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार के निर्देश पर राज्य के सभी जिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा जिला मुख्यलयों पर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया गया एवं उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया।
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे ने कहा कि शनिवार को को जिला मुख्यलयों पर जुलूस निकाला गया। राजधानी रांची में महानगर कांग्रेस कमिटी एवं रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी द्वारा जुलूस निकाला गया एवं प्रदर्शन किया गया। वहीं राज्य के दूसरे हिस्से बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर, रामगढ़, हजारीबाग, लोहरदगा, पलामू, गढ़वा, गिरिडीह, कोडरमा, दुमका, गुमला, सिमडेगा, देवघर, गोड्डा, पाकुड, साहेबगंज, सहित तमाम जिलों में बिजली-पानी की समस्या के समाधान की मांग को लेकर प्रदर्शन किया एवं ज्ञापन सौंपा। जमशेदपुर में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ अजय कुमार प्रदर्शन एवं उपायुक्त कार्यालय का स्वंय घेराव कर रहे थे एवं कार्यकर्ताओं के साथ नारेबाजी कर रहे थे।
आलोक दूबे ने कहा कि जन समस्याओं को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमिटी सड़कों पर आकर आंदोलन करेगी एवं एक जिम्मेवार सशक्त विपक्ष की भूमिका में रहेगी। आज का कार्यक्रम पूरे राज्य में सफल रहा, जिसमें सभी जिला में कांग्रेस के वरीष्ठ नेता कार्यक्रम में शामिल रहे। आज के कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने सभी जिला अध्यक्षों, प्रमुख नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया है। अगले चरण में मोर्चा, संगठनों के माध्यम से सरकार का घेराव एवं प्रदर्शन किया जाएगा तथा प्रखंड स्तर पर आंदोलन ले जाया जाएगा, जिसकी तिथि निर्धारित की जा रही है एवं राज्यव्यापी प्रदर्शन भी किया जाएगा।
