स्कूल चलें हम अभियान- 2019 : मुख्यमंत्री के संदेश का प्रसारण शाम 7.30 बजे

मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ के 'स्कूल चलें हम अभियान -2019' संदेश का 24 जून को शाम 7:30 बजे आकाशवाणी भोपाल से प्रसारण होगा। संचालक राज्य शिक्षा केंद्र ने बताया है कि मुख्यमंत्री के संदेश के प्रसारण के बाद स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी के संदेश का प्रसारण किया जाएगा।

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी सोमवार 24 जून को सुबह 9 बजे मॉडल स्कूल टी.टी. नगर, भोपाल में स्कूल चलें हम अभियान-2019 का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम के बाद डॉ. चौधरी ग्राम सूखी सेवनिया में शासकीय मंगल पांडे हाई स्कूल में सायकल वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मंत्री डॉ. चौधरी दोपहर में रायसेन जिले के दीवानगंज, सलामतपुर और सांची में स्कूलों में सायकल वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
 

Leave a Reply