मुंबई में लोकल ट्रेन पर फेंकी बोतल, तीन महिला यात्री घायल

ठाणे। मध्य रेलवे के ठाणे-मुंब्रा के बीच चलती लोकल ट्रेन पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा कांच की बोतल फेंकने से महिला डिब्बे में यात्रा कर रही तीन महिलाएं घायल हो गईं. घायल यात्रियों का नाम आशा पाटील, सुष्मिता गावकर और अनाघा अर्दलकर बताया गया है. घटना के बाद अनाघा ने ट्वीट कर जानकारी दी. रेलवे पुलिस घटना की जांच कर रही है. रेल पुलिस के मुताबिक यह घटना शुक्रवार रात 9:30 बजे के करीब हुई थी, जब डोंबिवली की ओर जाने वाली लोकल ट्रेन ठाणे-मुंब्रा से क्रॉस कर रही थी. डिब्बे में भीड़ होने के कारण तीनों महिलाएं अन्य यात्रियों के साथ ट्रेन के दरवाजे पर खड़ी थीं. कलवा स्टेशन पर घायल महिलाओं को उतारकर प्राथमिक उपचार दिया गया. बताया जा रहा है कि आशा पाटील के सिर में आठ टांके लगाने पड़े.  

Leave a Reply