सेंट्रल रेलवे एम्प्लॉय क्रेडिट सोसायटी के नेतृत्व की लापरवाही से विभिन्न बेंको जमा साढ़े 3 करोड़ फंसे

कल्याण। रेलवे विभाग की सबसे बड़ी क्रेडिट संस्था दि सेंट्रल रेलवे एम्प्लॉइज को.ऑप. क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड के लाखों शेयर होल्डरों के पसीने की कमाई के करोड़ों रुपये सोसायटी का नेतृत्व करने वाले वरिष्ठ पदाधिकारियों की लापरवाही से तीन बैंकों में जमा करीब साढ़े 3 करोड़ रुपए फंस गए ऐसा आरोप लगाते हुए सीआरएमएस ने क्रेडिट सोसायटी के वर्तमान वर्तमान में नेतृत्व कर रहे पदाधिकारियों को हटाकर सीआरएमएस की कमेटी चुनने की अपील की है। गौरतलब हो कि रेलवे विभाग के लाखों एम्प्लाइयों अधिकारी-कमर्मचारियों की सबसे बड़ी क्रेडिट सोसायटी दि सेंट्रल रेलवे एम्प्लॉइज को,ओ. क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड है जिसमें करीब डेढ़ लाख शेयर होल्डर सदस्य हैं और रेलवे कर्मचारियों के संगठन सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ और नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन मुख्य रूप से उक्त सोसायटी में अपनी भागीदारी रखती है। वर्तमान में सोसायटी पर नेशनल रेलवे मजदूर संघ का बहुमत के आधार पर अधिपत्य है। आनेवाले 26 जून को क्रेडिट सोसायटी के पदाधिकारियों का चुनाव होना है,जिसमें सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ औऱ नेशनल रेलवे मजदूर यूनियन बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही है। सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ का कल्याण में कार्यभार संभाल रहे पदाधिकारी सुनील बेंडले ने जानकारी देते हुए बताया कि सोसायटी द्वारा वर्ष 1989-92 की अवधि के दौरान कोल्हापुर जिला जनता सहकारी बैंक, दादर जनता सहकारी बैंक और चेतना को.ऑपरेटिव बैंक मुंबई में कुल मिलाकर 3 करोड़ 35 लाख की रकम मियादी जमा के रूप में रखे थे, उक्त सभी बैंक बंद हो चुकी है और सोसायटी की मियादी जमा धनराशि बंद हुई बैंकों में अटक गई है। आज तक सोसायटी को न तो किसी प्रकार का ब्याज मिला है और न ही उक्त धनराशि के वापस मिलने की दिशा में कोई प्रगति हुई है। इसी तरह सोसायटी की 5 लाख की रकम नागपुर में धोखाधड़ी में फंसी है,जिसने फ्राड किया उसकी मौत हो चुकी है। सीआरएमएस के पदाधिकारी सुनील बेंडले ने मनमानी कार्यभार करने वाले सोसायटी के नेतृत्व करता संचालक मंडल को हटाकर सीआरएमएस के नेतृत्व वाले संचालक मंडल का ही मंडल चुनने की अपील रेलवे अधिकारी-कर्मचारियों से की है,जिससे सभी को सोसायटी द्वारा बेतहर सहयोग मिल सके।
