अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति का परिवार जोड़ो अभियान पहुंचा विजय नगर क्षेत्र में

इन्दौर । अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति द्वारा संचालित सदस्यता एवं परिवार जोड़ों अभियान की बैठक आज विजय नगर अग्रवाल महासंघ के तत्वावधान में विजय नगर क्षेत्र की 58 कालोनियों के लिए आयोजित की गई। इस अवसर पर 50 से अधिक नए सदस्यों ने केंद्रीय समिति से जुड़ने और इतने ही पुराने सदस्यों ने अपना शुल्क जमा कर यह संकल्प किया कि 30 जून के पूर्व इस क्षेत्र की 58 कालोनियों को चार भागों में बांटकर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
अग्रवाल समाज केंद्रीय समिति के अध्यक्ष अरविंद बागड़ी, सदस्यता अभियान के चेयरमैन संजय बांकड़ा, पूर्व अध्यक्ष किशोर गोयल, गोविंद सिंघल, राजू समाधान, गोविंद मंगल, प्रमोद गर्ग, हरि अग्रवाल, के.के. गोयल, अजय गोयल, नीतेश बंसल सहित क्षेत्र के अनेक वरिष्ठ बंधुओं ने केंद्रीय समिति द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए समाजबंधुओं से आग्रह किया कि वे 30 जून तक सदस्यता प्राप्त कर लें ताकि उन्हें इन कल्याणकारी योजनाओं के साथ केंद्रीय समिति की निर्वाचन प्रक्रिया में भागीदार बनने का अवसर मिल सके। इस अवसर पर केंद्रीय समिति के अध्यक्ष अरविंद बागड़ी ने आगामी श्रावण माह में प्रस्तावित तीर्थयात्रा की जानकारी भी दी। अभियान के अगले चरण में सोमवार 24 जून को सुबह 8.30 बजे बिजासन रोड स्थित अखंड धाम आश्रम पर बैठक रखी गई है जिसमें पश्चिमी क्षेत्र की सभी सस्थाओं के पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान के अलावा अन्य जानकारियां भी दी जाएंगीं। पश्चिमी क्षेत्र के जगदीश बाबाश्री एवं नितिन अग्रवाल ने सभी संगठनों से अखंड धाम आश्रम की बैठक में उपस्थिति का आग्रह किया है।
