मेहसाणा के एक गांव में अवयस्कों के मोबाइल उपयोग पर प्रतिबंध

अहमदाबाद | मेहसाणा के एक गांव में सरपंच ने 18 वर्ष से कम आयु के युवक-युवतियों के मोबाइल उपयोग पर रोक लगा दी है| गांव के सरपंच के फैसले का युवा वर्ग समेत बुजूर्गों ने भी स्वीकार किया है| गांव की कुछ घटनाओं को ध्यान में रखते हुए सरपंच ने यह फैसला किया है|
मेहसाणा जिले के लींच गांव की पहली महिला सरपंच अंजना पटेल ने गांव में 18 साल के कम आयु के लड़के और लड़कियों के मोबाइल उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है| मोबाइल पर प्रतिबंध लगाने के पीछे गांव की कुछ घटनाएं जिम्मेदार है| जिसमें एक ही समाज के दूर के भाई-बहन की आत्महत्या और दूसरी भाग जाने की घटना शामिल है| इन दोनों घटनाओं के पीछे मोबाइल जिम्मेदार होने का खुलासा होने के बाद ग्राम पंचायत में एकत्र हुए बुजूर्गों ने मोबाइल पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव किया था| इस प्रस्ताव को गांव की सरपंच अंजना पटेल ने लागू कर दिया| सरपंच के इस फैसले का ग्रामवासियों ने स्वागत किया है| बुजूर्ग नहीं युवा वर्ग भी ग्राम सरपंच के फैसले से काफी खुश हैं| पहले मोबाइल के पीछे घंटों बर्बाद होते थे, लेकिन प्रतिबंध लगने के बाद उन्हीं घंटों के दौरान युवक पढ़ाई कर रहे हैं| हांलाकि युवक-युवतियों को शुरूआती दिनों सरपंच का फैसला अच्छा नहीं लगा, लेकिन अब वह भी उसका स्वागत कर रहे हैं|

Leave a Reply