स्थायित्व ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन  पर कार्यशाला 

अलीगढ़।  स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत तीन दिवसी स्थायित्व ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन विषय पर कार्यशाला का उदघाटन दीप जलाकर जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी अनुनय झा द्वारा किया गया।डीएम सिंह ने इस अवसर पर कहा कि कुरीतियों को मिटाने में महिलाएं आगे आएं और परिवार की समृद्धि का आधार ही नारी शक्ति है।जिलाधिकारी ने जोर देकर कहा कि अपने बच्चों को शिक्षित अवश्य बनाए।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि सभी महिलाएं स्वच्छ भारत मिशन में कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करे तभी अलीगढ़ स्वच्छ हो सकता हैं। इस कार्यशाला में मुख्य संसाधन व्यक्ति के रूप में स्टेट कंसलटेंट न्छप्ब्म्थ् प्रदीप श्रीवास्तव और अनिल एवं  अनुराग ने सभी प्रतिभागीयों को प्रशिक्षण दिया।मंच का संचालन जिया अहमद खान जिला कंसलटेंट ने किया और बताया कि इस कार्यशाला में  विकास खण्ड धनीपुर और गोण्डा की 70 एनआरएलएम समूह की महिलाओं ने भाग लिया। 

Leave a Reply