बैंक प्रतिनिधी बनकर ठगे 80 हजार

जयपुर । एक शातिर ने बैंक प्रतिनिधी बनकर एक युवक से मोबाइल पर एटीएम कार्ड संबंधी जानकारी जुटाकर अस्सी हजार रुपए की ऑनलाइन चपत लगा दी। इस संबंध में विश्वकर्मा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पुलिस ने बताया कि लक्ष्मी नगर अखेपुरा विश्वकर्मा निवासी महेन्द्र शर्मा ने मामला दर्ज कराया है कि उसके मोबाइल पर एक युवक का कॉल आया। फोनकर्ता ने स्वयं को बैंक प्रतिनिधी बोलना बताया और झांसा देकर एटीएम कार्ड संबंधी जानकारी जुटा ली। मोबाइल पर आए ओटीपी नंबर को बताने को कहा। जिसके बाद बैंक खाते से 80 हजार 414 रुपए ऑनलाइन निकालकर चपत लगा दी। मोबाइल पर मैसेज आने पर पीडि़त को ऑनलाइन ठगी का पता चला। पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर शातिर की तलाश कर रही है।

Leave a Reply