देह व्यापार के आरोप में एक गिरफ्तार

विरार। मुंबई से सटे पालघर पुलिस ने जबरन देह व्यापार कराने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर तीन नाबालिगों सहित एक अन्य लड़की को दलाल के चंगुल से मुक्त कराया. पुलिस सूत्रों के मुताबिक उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि अरनाला बीच के पास इवेंट मैनेजमेंट के नाम पर देह व्यापार कराया जा रहा है. पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार किया. स्थानीय लोगों की मानें तो देह व्यापर का कला कारोबार हर रोज चल रहा है. मगर पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है. शिकायत होने पर कभी कभार पुलिस कार्रवाई कर खानापूर्ति कर लेती है.

Leave a Reply