सुशांत रिया को कर रहे डेट ?

मुंबई । बालीवुड ऐक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत के बारे में सुनने में आया कि सुशांत ऐक्‍ट्रेस रिया चक्रवर्ती को डेट कर रहे हैं। हाल ही में दोनों ने ही कुछ ऐसी तस्‍वीरें शेयर की हैं, जिन्‍हें देखकर लग रहा है कि वह एक साथ छुट्टियां मना रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत लद्दाख में छुट्टियां मनाने के लिए गए थे। उन्‍होंने वहां से कुछ तस्‍वीरें भी शेयर कीं। इनमें से एक तस्‍वीर में वह एक प्‍यारे से बच्‍चे के साथ मस्‍ती करते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्‍वीर को एक प्‍यारी सी कविता के साथ शेयर किया है। दूसरी तरफ ऐक्‍ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने भी कुछ तस्‍वीरें शेयर की हैं। जिनमें वह भी एक ऐसे ही बच्‍चे के साथ मस्‍ती करती हुई नजर आ रही हैं। यानी कि रिया के साथ जो बच्‍चा है उसने भी वैसी ही ड्रेस पहनी है जैसी कि सुशांत सिंह के साथ वाले बच्‍चे ने पहनी है। बच्‍चों की इन तस्‍वीरों को लेकर कहा जा रहा है कि उनकी ड्रेस एक सी है। यानी दोनों एक ही स्‍कूल के बच्‍चे हैं। तो इसका मतलब सुशांत और रिया एक साथ ही लद्दाख में छुट्टियां मना रहे थे। बता दें कि ऐक्‍ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने कुछ ही फिल्‍मों में काम करके हिंदी सिनेमा में खुद को स्‍थापित किया है। उन्‍होंने फिल्‍म 'सोनाली केबल' से बॉलिवुड में एंट्री की। इसके बाद वह 'हाफ गर्लफ्रेंड,' 'बैंक चोर' और 'जलेबी' में नजर आईं। मालूम हो कि सुशांत सिंह राजपूत अपनी लव लाइफ को लेकर अक्‍सर ही चर्चा में बने रहते हैं। 

Leave a Reply