हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

चाईबासा।  पश्चिमी सिंहभूम जिले के पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत माहथा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने हथियार के साथ दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। मनोहरपुर के एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में छापेमारी कर पुलिस ने दोनों अपराधियों को दो देशी कट्टा और दो कारतूस तथा एक पिट्ठू के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अपराधियों के खिलाफ जेसीबी और हाईवा मशीन जलाने तथा आर्म्स एक्ट का मामला पूर्व से ही दर्ज है।

Leave a Reply