तालाब में डूबकर एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत

कच्छ | जिले जिले के गेडी गांव के तालाब में डूबने से एक ही परिवार के तीन बच्चों की मौत से गांव में शोक व्याप्त है| पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्यवाही शुरू की है| जानकारी के मुताबिक कच्छ जिले की रापर तहसील के गेडी गांव स्थित तालाब में एक ही परिवार के तीन बच्चे नहाने गए थे| तालाब के गहरे पानी में डूबकर तीनों बच्चों की मौत हो गई| एक साथ तीन बच्चों की मौत से परिवार पर मानो आसमान टूट पड़ा| इस घटना से गेडी गांव में शोक की लहर दौड़ गई| पुलिस ने बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दुर्घटना मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है|
