जंगली हाथी ने दो लोगों की जान ली

रांची। गोड्डा जिले में हाथी का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा। झुंड से बिछड़े हाथी ने फिर दो लोगों की जान ले ली है। इस तरह पिछले पांच दिनों में कुल पांच लोगों की जान हाथी ले चुका है।पहली घटना क्रम में पोड़ैयाहाट के खरकचिया गढटोली में एक 27 वर्षीया रवैयता बीबी को हाथी ने कुचल कर जान ले ली। वहीं, देर शाम हुए दूसरे घटना क्रम में लखनपुर में एक युवक को तस्वीर खिंचने के दौरान हाथी ने कुचल कर मार डाला। बता दें कि तीन दिन पहले भी इसी हाथी ने पोड़ैयाहाट प्रखंड में तीन लोगों की जान ले ली थी। वहीं अब तक आधे दर्जन लोगों को घायल भी कर चुका है। इधर वन विभाग लगातार हाथी को खदेड़ने के लिए प्रयासरत है और प.बंगाल के बांकुड़ा की हाथी भागने वाली विशेषज्ञ टीम को भी ला चुकी है।
