महाराष्ट्र सरकार पर हमला करते हुए विपक्ष ने कहा- जमीन पर नहीं दिख रही कर्जमाफी

मुंबई । महाराष्ट्र सरकार द्वारा कर्जमाफी के दिखाए जा रहे आंकड़ो से उलट सच्चाई यह है कि अधिकांश किसानों की कर्जमाफी नहीं हुई है। महाराष्ट्र सरकार ने अभी तक 43 लाख 32 हजार किसानों की कर्जमाफी की है। जिनमें से लगभग 6 लाख 50 हजार किसानों की कर्जमाफी के लिए 5552 करोड़ रुपए डिपॉजिट करने की प्रक्रिया शुरु हुई है।
बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने लगभग 89 लाख किसानों की कर्जमाफी करने की घोषणा की थी। जिसके बाद से ही विपक्ष सरकार द्वारा की गईं घोषणाएं और उसके क्रियान्वयन को लेकर सवाल उठा रहा है। अब विधानसभा में विपक्ष के उप नेता नसीम खान ने सवाल उठाया है कि सरकार द्वारा पेश किए गए आंकड़े जमीन पर नहीं दिख रहे हैं। अभी भी कई ऐसे किसान हैं, जिनके नाम कर्जमाफी की लिस्ट में तो है, लेकिन उनकी कर्जमाफी नहीं हुई। सरकार द्वारा आंकड़ों की बाजीगरी करने की कोशिश को विपक्ष लगातार सदन में उठा रहा है। उधर आंकड़ा देते हुए मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि सरकार पूरी कर्जमाफी को मॉनिटराइज कर रही है। इस साल महाराष्ट्र में भयानक सूखा पड़ा है। ऐसे में किसान पहले ही अपनी फसलों को लेकर परेशान हैं। वहीं, दूसरी तरफ कई किसानों की अब तक कर्जमाफी न होने से उनकी परेशानी बढ़ गई है। सरकार ने अपने बजट सत्र में इस साल भी कहा है कि आने वाले समय में आखिर किसान के कर्जमाफी तक सरकार काम करेगी। परंतु अभी तक पिछले करीब 2 सालों में भी सरकार अपने दिए गए आकंड़ें तक नहीं पहुंच पाई है। 

Leave a Reply