हिंदीभाषी फाउंडेशन ने रोपे 500 पौधे

नवी मुंबई। 'हिंदीभाषी फाउंडेशन' ने सामाजिक दायित्व के मद्देनजर बेलापुर, नेरुल, सानपाडा (पामबीच) और कोपरखैरणे नोड में करीब 500 पौधे रोपे और 10वीं में उत्तीर्ण हुए मेधावी विद्यार्थियों को करियर के लिए मार्गदर्शन भी दिया. इस बात की जानकारी फाउंडेशन के अध्यक्ष आनंद सिंह बंटी ने दी. उन्होंने कहा कि वाशी के साईनाथ हिंदी विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अमितकुमार (आईआरएस जॉइंट कमिश्नर जीएसटी) थे. पूर्व सांसद हरिबंश सिंह ने बच्चों को आगे बढ़ने की सीख दी. आनंद सिंह बंटी ने बताया कि हिंदी भाषी छात्रों को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से इस सत्कार एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के विशाल सिंह, पी. कुमार, आर.एस. सिंह, ओ.पी. यादव, राजेश कुमार सिंह, योगेश तिवारी, राम यादव, विवेक सिंह ने विशेष योगदान दिया.
