मेरे सिर पर रख दो सांई अपने दोनों हाथ…

इन्दौर । समाजवादी इंदिरा नगर स्थित सांई बाबा मंदिर पर आज शाम सांई भजन संध्या का रंगारंग आयोजन संपन्न हुआ। इसके साथ ही मंदिर पर चार दिवसीय सांई बाबा महोत्सव का शुभारंभ हो गया। गुरूवार को भी शहर के सभी प्रमुख भजन गायक सांई बाबा के दरबार में मत्था टेक कर अपनी भजनांजलि समर्पित करेंगे।
आज शाम सांई दर्शन म्युजिकल ग्रुप की ओर से राजू होलकर, कपिल शर्मा, रोहित यादव, अजय कुशवाह एवं कृष्णा यादव ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर समूचे माहौल को सांईमय बना दिया। ‘सांई बाबा बोलो…’, मेरे सिर पर रख दो सांई अपने दोनों हाथ…., मेरे सांई तेरा बना रहे दरबार…., मैं तेरे दर पर आया हूं….., भर दे झोली मेरी सांई बाबा…’ जैसे भजनों से भक्तों को खूब रिझाया और नचाया भी। प्रारंभ में सांई भक्त हरि अग्रवाल, दिलीप चैहान, सोनू अग्रवाल, सचिन यादव आदि ने दीप प्रज्जवलन कर भजन संध्या एवं महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंदिर स्थित सांई बाबा का अनुपम मनोहारी श्रृंगार भी किया गया था जिसके दर्शनार्थ देर रात तक भक्तों का मेला जुटा रहा।
:: आज शहर के प्रमुख गायक करेंगे बाबा की वंदना :: 
श्री सांई सेवा समिति के अध्यक्ष किशोर दोरकर, राजेश पटेल एवं राधेश्याम दुबे ने बताया कि गुरूवार 27 जून को रात 8 बजे से शहर के सभी प्रमुख भजन गायक बाबा के दरबार में अपनी भजनांजलि समर्पित करेंगे। इनमें राज राठौर, कृष्णा गौतम, आकाश, कविता जाधव, कपिल कुमावत एवं ध्रुव सेठी शामिल हैं। महोत्सव में शुक्रवार 28 जून को शाम 5 बजे मंदिर परिसर से सांईबाबा की विशाल पालकी यात्रा निकलेगी, जो मंदिर परिसर से पुलिस लाईन, नाकोड़ा चैक, रणजीत हनुमान, द्रविड़ नगर होते हुए पुनः मंदिर पर समाप्त होगी। शनिवार 29 जून को सुबह 5 बजे नवविवाहित युगलों द्वारा बाबा के अभिषेक एवं सांई 6 बजे भव्य पुष्प बंगले के बीच सजे बाबा की महा आरती एवं भंडारे के आयोजन होंगे।

Leave a Reply