भारत का स्टील निर्यात तीन साल के निचले स्तर पर

मुंबई । मई में भारत का तैयार स्टील निर्यात तीन सालों के निचले स्तर पर पहुंच गया है। प्रारंभिक सरकारी आंकड़ों के हवाले से बताया गया है कि यूरोपीय संघ (ईयू) और नेपाल को निर्यात में आई गिरावट का कुल निर्यात पर नकारात्मक असर पड़ा है। साल दर साल आधार पर मई में भारत का तैयार स्टील का निर्यात 28 फीसदी की गिरावट के साथ 3,19,000 टन रह गया, जो अप्रैल 2016 के बाद इसका सबसे निचला स्तर है। गौरतलब है ‎कि इटली, बेल्जियम और स्पेन को निर्यात में आई गिरावट से कुल यूरोपीय स्टील निर्यात में 55 फीसदी की कमी आई है। भारत पूरे यूरोप में से 80 फीसदी स्टील का निर्यात इन तीनों में देशों में ही करता है। भारत का इटली को स्टील निर्यात 65 फीसदी घटकर 23,000 टन, स्पेन को 41 फीसदी घटकर 13,000 और बेल्जियम को 42 फीसदी कम होकर 25,000 टन रह गया। नेपाल को भी भारत का स्टील निर्यात 22 फीसदी की गिरावट के साथ 63,000 टन रह गया। भारत के यूरोप को स्टील निर्यात में गिरावट यूरोपीय संघ द्वारा कई सुरक्षित उपाय करने से हुआ है, जो आयातित स्टील को सीमित करने और अमेरिका के 25 फीसदी आयात शुल्क के परिणामस्वरूप आयात में बढ़ोतरी को रोकने के लिए ‎किए गए हैं।

Leave a Reply