बांद्रा टर्मिनस एवं भगत की कोठी स्टेशनों के बीच स्पेशल ट्रेन की 18 और सेवाएँ  

अहमदाबाद| यात्रियों की सुविधा एवं अतिरिक्त भीड़ को कम करने के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे द्वारा बांद्रा टर्मिनस एवं भगत की कोठी स्टेशनों के बीच विशेष किराये के साथ चल रही द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन को विस्तारित कर 3 जुलाई से 31 जुलाई, 2019 तक चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन अब पाटन और भीलड़ी के बीच नवनिर्मित ब्रॉड गेज लाइन के रास्ते चलाई जायेगी। इस ट्रेन की 18 अतिरिक्त सेवाओं का विवरण नीचे दिया जा रहा है। ट्रेन संख्या 04818/04817 बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन विशेष किराये के साथ 
ट्रेन संख्या 04818 बांद्रा टर्मिनस-भगत की कोठी द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को 13.05 बजे रवाना होकर अगले दिन 08.20 बजे भगत की कोठी पहुँचेगी। यह ट्रेन 4 जुलाई से 29 जुलाई, 2019 तक चलेगी। इसी प्रकार, वापसी यात्रा में ट्रेन संख्या 04817 भगत की कोठी-बांद्रा टर्मिनस द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन भगत की कोठी से प्रत्येक रविवार एवं बुधवार को 15.00 बजे रवाना होकर अगले दिन 11.45 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुँचेगी। यह ट्रेन 3 जुलाई से 31 जुलाई, 2019 तक चलेगी। इस ट्रेन में  एसी 2 टियर, एसी 3 टियर, शयनयान तथा द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बे होंगे। यह ट्रेन यात्रा के दौरान दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, भरूच, वडोदरा, अहमदाबाद, महेसाणा, पाटन, भीलड़ी, धनेरा, रानीवाड़ा, मारवाड़ भीनमाल, मोडरन, जालौर, मोकालसर एवं समदड़ी स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन संख्या 04818 की बुकिंग 30 जून, 2019 से सभी यात्री आरक्षण केन्द्रों तथा आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर प्रारम्भ होगी।

Leave a Reply