महिला डॉक्टर पर बीच सड़क पर हमला  

फरीदाबाद । हरियाणा के फरीदाबाद के प्राइवेट अस्पताल में कार्यरत एक महिला डॉक्टर पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। डॉक्टर पर हमला उस समय हुआ जब वह अपनी ड्यूटी से घर लौट रही थी। सूत्रों के अनुसार महिला डॉक्टर के हाथ और पेट पर चाकू लगे हैं। ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। सूत्रों के अनुसार सड़क पर पैदल चलने के दौरान रास्ते में एक युवक तेजी से भागता हुआ आया और उससे लिपट गया। इस पर महिला डॉक्टर ने विरोध किया तो उसने चाकू मार दिया। महिला की चीख पुकार पर कुछ लोग मदद के लिए आए और उन्होंने महिला का पीछा भी किया, लेकिन वह काबू में नहीं आया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने डॉक्टर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Leave a Reply