अवैध खनन के खिलाफ लगातार छापेमारी का निर्देश

रांची। रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे की अध्यक्षता में आज जिला टास्क फोर्स खनन समिति की बैठक हुई। उपायुक्त के कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में जिला खनन पदाधिकारी रवि कुमार द्वारा अवैध खनन पर कार्रवाई का प्रतिवेदन उपलब्ध कराया गया। जिस पर उपायुक्त राय महिमापत रे ने लगातार छापेमारी चलाये जाने का निर्देश दिया गया। इसके लिए उपायुक्त महोदय ने अपर जिला दंडाधिकारी, विधि-व्यवस्था, रांची को पुलिस बल उपलब्ध कराने का निदेश दिया।
एनओसी उपलब्ध कराने का निदेश।
बैठक में उपायुक्त ने जिले के बंदोबस्त बालूघाट, जिसकी समयावधि समाप्त हो चुकी है, उसे जेएसएमडीसी से चलाने के लिए संबंधित पदाधिकारियों द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
अवैध बालू स्टॉक का ऑक्शन कराने का निर्देश
अवैध बालू स्टॉक पर उपायुक्त द्वारा ऑक्शन कराने का निदेश जिला खनन पदाधिकारी को दिया गया। साथ ही उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण पर्षद को अपने स्तर से काम करने का भी निदेश दिया।
