नाबालिग से बलात्कार के लिए उकसाने वाली महिला गिरफ्तार

ठाणे । महाराष्ट्र के ठाणे में 14 वर्षीय नाबालिग से बलात्कार के मामले मे पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक इस महिला ने आरोपी को पीड़िता से बलात्कार करने के लिए उकसाया था। महिला की पहचान तीसगांव निवासी 30 वर्षीय रेशमा खान के रुप में हुई है। दसअसल, मामले का खुलासा होने के बाद से ही महिला फरार थी,जिसे पुलिस पिछले एक महीने से ढूंढ रही थी। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल रहा था। इस संबंध में पुलिस ने उसके रिश्तेदारों व परिचितों से पूछताछ करते हुए इसी आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। रेशमा के खिलाफ डोम्बीवली के मानपाडा थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसके बाद वह फरार हो गई थी। इसके बाद में उसने कल्याण जिला न्यायालय में अग्रिम जमानत की याचिका भी दायर की थी, लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया था। पुलिस ने बताया कि उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। गौरतलब है कि रंजिश की भावना रखते हुए रेशमा ने व्यक्ति को 14 साल की नाबालिग से बलात्कार करने के लिए एक उकासाया था। जिसके बाद नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई थी।
